उन्होंने बंगाल को चुना है, हम दिल्ली को टारगेट करेंगे : ममता

टीटागढ़ में सीएम ममता का हुंकार, 'दुआरे स्वास्थ्य' और DA पर बड़ी घोषणा
Mamata's Call: They Chose Bengal, We Will Target Delhi
टीटागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

टीटागढ़/ जगदल :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को बैरकपुर के तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती के समर्थन में टीटागढ़ लूमटेक्स ग्राउंड और जगदल में तृणमूल उम्मीदवार सोमनाथ श्याम के समर्थन में अन्नपूर्णा मैदान में सीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने 'दिल्ली चलो' का नारा बुलंद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा का लक्ष्य बंगाल है, लेकिन तृणमूल का लक्ष्य अब दिल्ली की सत्ता है। मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 'दिल्ली चलो' के नारे को दोहराते हुए कहा, "भाजपा ने बंगाल को टारगेट किया है, लेकिन यहां केवल तृणमूल का ही दखल रहेगा।

दिल्ली दखल का अभियान और 'दुआरे स्वास्थ्य' की घोषणा

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 'दिल्ली चलो' के नारे को दोहराते हुए कहा, "भाजपा ने बंगाल को टारगेट किया है, लेकिन यहाँ केवल तृणमूल का ही दखल रहेगा। वे हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, पर हम दिल्ली दखल अभियान शुरू करेंगे।" इसी मंच से उन्होंने 'दुआरे स्वास्थ्य' (दरवाजे पर स्वास्थ्य सेवा) योजना की घोषणा की और सरकारी कर्मचारियों के लिए DA (महंगाई भत्ता) को लेकर बड़ा आश्वासन दिया।

गद्दारों और जूट मिल मालिकों पर साधा निशाना

टीटागढ़ के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में बोलते हुए सीएम ने कहा कि कुछ 'गद्दार' नेताओं के कारण यहाँ के मजदूरों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग मालिकों से पैसे लेकर मिलें बंद करवा देते थे, लेकिन अब संसद से सड़क तक इसके खिलाफ आवाज उठाई गई है। ममता ने पुलिस प्रशासन पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "जिस कमिश्नरेट को मैंने बनाया, वही आज मेरी सभाओं को अनुमति देने में आनाकानी कर रही है। यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है, जिसका जवाब जनता देगी।"

पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर सीधा हमला

बैरकपुर की सभा में ममता ने पीएम मोदी के झारग्राम दौरे पर तंज कसते हुए कहा, "कैमरा लगाकर 10 रुपये की झालमुड़ी खाना सिर्फ एक ढोंग है। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें असलियत पता चल जाएगी।" वहीं, नंदीग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए शुभेंदु अधिकारी पर 'वोट लूटने' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऑब्जर्वर को एक 'गद्दार' के कहने पर बदला गया है, लेकिन इस बार जनता उन्हें 'बेलाइन' कर देगी।

"कल्याणी एक्सप्रेसवे देखकर वोट दें"

बैरकपुर के लोगों से अपील करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "यह सिपाही विद्रोह और आजादी की मिट्टी है। हमने यहाँ विकास किया है। आप बस कल्याणी एक्सप्रेसवे को देखिए, जिस पर अब 15-20 मिनट में सफर पूरा होता है। विकास के इसी काम को देखकर तृणमूल को वोट दें।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in