तृणमूल की श्रीरामपुर रैली में ममता हिस्सा लेंगी

तृणमूल की श्रीरामपुर रैली में ममता हिस्सा लेंगी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्रीरामपुर में 11 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस की एक रैली निकाली जाएगी। यह महेश से शुरू होगी और श्रीरामपुर कोर्ट तक जाएगी। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी भी हिस्सा लेंगी। इस बाबत अनुमति के लिए पुलिस के पास आवेदन किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। सोमवार को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के कोर्ट में मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की जाने की अपील की गई। उम्मीद है कि बुधवार या बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई होगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in