9-10 सितंबर को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी सीएम

जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी में बैठक होने की संभावना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गा पूजा से पहले एक बार फिर उत्तरबंगाल का दौरा करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह 9 और 10 सितंबर को जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी का भी दौरा कर सकती हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंगलवार को जलपाईगुड़ी जिले के अतिरिक्त जिला शासक धीमान बड़ुई और जलपाईगुड़ी नगरपालिका के उपाध्यक्ष सैकत चट्टोपाध्याय ने एबीपीसी मैदान का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने मैदान निरीक्षण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की जानकारी दी। इसी दिन शाम को जिला शासक कार्यालय में भी प्रशासनिक बैठक की गई।

हालांकि अतिरिक्त जिला शासक ने इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। दूसरी ओर, शिलिगुड़ी के फूलबाड़ी इलाके में भी एक मैदान का निरीक्षण किया गया, जहां मुख्यमंत्री की सभा आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, राजनीतिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जलपाईगुड़ी शहर के मार्चेंट रोड स्थित कल्याण चक्रवर्ती भवन में तृणमूल टाउन ब्लॉक अध्यक्ष शेखर बंद्योपाध्याय ने पार्टी पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों और पार्षदों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह संगठनात्मक तैयारी बैठक की गई।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी में एक प्रशासनिक बैठक करेंगी और सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। हालांकि वह वहां किसी सांगठनिक बैठक में शामिल होंगी या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। तृणमूल की जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष महुआ गोप ने कहा कि इस पर निर्णय बाद में होगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in