

मुर्शिदाबाद: दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर में मूर्तियों के निर्माण में पुरी मंदिर की नीम की लकड़ी के इस्तेमाल के आरोपों पर ओडिशा सरकार के बयान के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के प्रशासनिक मंच से एक बार फिर इस मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे बताया गया कि मैंने जगन्नाथ मंदिर से लकड़ियां चुराई हैं। उ॔नका कान ऐंठ देना चाहिए! बहुत अपमान किया है! अब बताओ कि मेरी निंदा क्यों की? बदनाम क्यों किया? इस पर क्या कर्रवाई होनी चाहिए?' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीघा मंदिर विवाद से बेहद नाराज है। उन्होंने कहा, 'मैंने इतना अच्छा मंदिर बनाया है। पूरी दुनिया में आश्चर्य रूप से सुंदर मंदिर है। इसके बारे में झूठे आरोप लगाये गये। या तो वे स्वयं इसे साबित करें या फिर लोग इसका करारा जवाब देंगे।' उन्होंने कहा, 'पेड़ किसी की जागीर नहीं। नीम के पेड़ हर जगह पाए जाते हैं। मेरे घर पर भी चार नीम के पेड़ हैं। हम न तो भिखारी हैं, न जेबकतरे, न ही जमींदार हैं, हम जनता के संरक्षक हैं। हम किसी पर निर्भर नहीं हैं।'