सौरव गांगुली जरूर बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष

सीएम ममता बनर्जी ने की भविष्यवाणी
सौऱव गांगुली
सौऱव गांगुली
Published on: 

कोलकाता: शनिवार को ईडन गार्डन्स में बंगाल की विश्वकप विजेता क्रिकेटर ऋचा घोष को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौऱव गांगुली को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा, सौऱव लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। आज भले ही वह आईसीसी अध्यक्ष नहीं बने हैं, लेकिन एक दिन निश्चित रूप से बनेंगे। उन्हें रोक पाना इतना आसान नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, हमारे चारों ओर जैसे दोस्त हैं, वैसे ही कई दुश्मन भी हैं। कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

सौऱव गांगुली लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। एक बात कहूँ तो सौऱव को शायद थोड़ी खीज हो, लेकिन मैं चुप नहीं रह सकती। मैं सच बोलती हूँ। आज आईसीसी अध्यक्ष कौन बनने वाला था? सौऱव के अलावा और कोई नहीं। आज शायद नहीं हो पाया, लेकिन उन्हें रोकना असंभव है। एक दिन वह इस पद पर अवश्य बैठेंगे। ममता का यह बयान उनके सौऱव के प्रति सम्मान, नाम न लेते हुए जय शाह की आलोचना और खेलों के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News