ममता दीदी गईं और पूरा बंगाल हो गया राममय : नितिन नवीन

बंगाल में 4 मई को बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से हटाकर अराजकता का अंत कर दिया था
भाजपा द्वारा कॉलेजे स्ट्रीट से धर्मतल्ला तक निकाली गई ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा का नेतृत्व करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। साथ में हैं सीएम शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य। इस  पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी
भाजपा द्वारा कॉलेजे स्ट्रीट से धर्मतल्ला तक निकाली गई ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा का नेतृत्व करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। साथ में हैं सीएम शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य। इस पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा द्वारा महानगर में निकाली गई ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने पदयात्रा में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कोलकाता से लेकर पूरा बंगाल भाजपामय और राममय दिख रहा है। इस पदयात्रा में मुझे दिखा कि बंगाल में 4 मई को बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से हटाकर अराजकता का अंत कर दिया था और राज्य को पूरी तरह भाजपामय एवं राममय बना दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता रामलीला मैदान में एकत्र होकर अपनी हार की निराशा और हताशा व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता भी उन्हें उसी तरह जवाब देगी, जैसा पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में इस पदयात्रा के माध्यम से प्रहरी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।

क्यों जरूरत पड़ी इस पदयात्रा की, बताया नवीन ने

नवीन ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा भाजपा के कार्यकर्ताओं की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अराजकतावादी सोच के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरना आवश्यक है। नवीन ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी, दिल्ली में कांग्रेस और बिहार में राजद को चुनावों में हराया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की बारी है, जहां भाजपा ने पहले भी अखिलेश यादव को हराया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर उन्हें चुनौती देगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News