सीएम ममता ने जयंती पर राजा राम मोहन राय को दी श्रद्धांजलि

राजा राम मोहन राय को 'भारतीय पुनर्जागरण का जनक' कहा जाता है
समाज सुधारक राजा राम मोहन राय
समाज सुधारक राजा राम मोहन राय
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि रॉय को लोग अपने जीवन के हर कदम पर याद करते हैं। ममता ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं आज उनके जन्मदिन पर आधुनिक भारत के अग्रदूत और महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा, राम मोहन राय भारतीय पुनर्जागरण के पहले प्रमुख व्यक्ति और प्रबुद्ध और राष्ट्रवादी भारत के दूरद्रष्टा थे। हम उन्हें आज भी अपने जीवन के हर कदम पर याद करते हैं। बता दें कि वर्ष 1772 में जन्मे राजा राम मोहन राय एक प्रमुख भारतीय समाज सुधारक, विद्वान और धार्मिक नेता थे, जिन्हें 'भारतीय पुनर्जागरण का जनक' कहा जाता है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक सुधारों की वकालत करके आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रॉय सती प्रथा को खत्म करने और विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। उनकी मृत्यु वर्ष 1833 में हुई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in