ममता बनर्जी का बड़ा हमला, “केंद्रीय बल BJP के इशारे पर काम कर रहे”

ममता बनर्जी का बड़ा हमला, “केंद्रीय बल BJP के इशारे पर काम कर रहे”
ममता बनर्जी का बड़ा हमला, “केंद्रीय बल BJP के इशारे पर काम कर रहे”
Published on

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच Mamata Banerjee ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बाहर से आए कई ऑब्जर्वर भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा, “लोग वोट डालने के लिए हैं, क्या इस तरह मतदान हो सकता है?” उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान से पहले ही उनकी पार्टी के झंडे हटा दिए गए और कुछ बाहरी लोग मनमानी कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड नंबर 70 के पार्षद को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगातार उठाया जा रहा है। उनके मुताबिक, हालात इतने गंभीर हैं कि उन्हें और Abhishek Banerjee को पूरी रात जागकर स्थिति पर नजर रखनी पड़ी।

मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह का माहौल लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति और गरमा गई है, जबकि प्रशासन की ओर से लगातार शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया जा रहा है। अब सबकी नजर इस मामले में आगे की कार्रवाई और चुनाव आयोग के रुख पर टिकी हुई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in