पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का आक्रोश, घृणा अपराध का आरोप

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में क्षेत्रीय विद्वेष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का आक्रोश, घृणा अपराध का आरोप
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में पुरुलिया जिले के बंडवान निवासी 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की दिल दहला देने वाली हत्या पर गहरा आक्रोश और शोक व्यक्त किया है। सुखेन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को “बर्बर और अमानवीय” करार देते हुए कहा कि वह इस निर्मम हत्या से “हिल गई हैं, आक्रोशित हैं और शब्दों से परे व्यथित हैं।” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सुखेन को उसकी भाषा, पहचान और मूल निवास के कारण निशाना बनाया गया, जो सीधे तौर पर “घृणा अपराध” की श्रेणी में आता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना उस खतरनाक माहौल का परिणाम है, जहां क्षेत्रीय विद्वेष और ज़ेनोफोबिया को हथियार बनाया जा रहा है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुखेन महतो के परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरा बंगाल उनके साथ खड़ा है और न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in