वकील के रूप में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

पोस्ट-पोल हिंसा मामले में खुद रखेंगी पक्ष, मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई आज
वकील के रूप में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को अचानक कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचीं। खास बात यह रही कि वह वकील के वेश में काला कोट पहनकर अदालत परिसर में नजर आईं। सुबह करीब 11 बजे से पहले ममता बनर्जी हाईकोर्ट पहुंचीं, जहां चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई होनी है। जानकारी के अनुसार, वह इस मामले में खुद दलील रखने (सवॉल करने) के लिए अदालत पहुंची हैं।

यह मामला हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की पीठ में सुना जाएगा।

चुनाव के बाद राज्य के कई इलाकों में हिंसा के आरोप लगे हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर यह जनहित याचिका दायर की गई है, जिसे तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के पुत्र और वकील शीर्षान्य बनर्जी ने दाखिल किया है।

इससे पहले भी ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में मतदाता सूची संशोधन से जुड़े मामले में पेश होकर अपनी बात रख चुकी हैं। अब एक बार फिर वह पोस्ट-पोल हिंसा के मुद्दे पर अदालत में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आ रही हैं

चुनाव परिणाम का गणित

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में:

  • भाजपा को 207 सीटें मिलीं

  • तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें

  • कांग्रेस: 2 सीट

  • माकपा: 1 सीट

  • आईएसएफ: 1 सीट

  • एजेयूपी: 2 सीट

कुल 294 सीटों में से 293 पर मतगणना हुई थी।

TMC का बयान

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि वह सत्य, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए लगातार लड़ती रही हैं और मुश्किल समय में लोगों का साथ नहीं छोड़तीं।

पार्टी ने उन्हें साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल बताते हुए कहा कि वह आज के दौर में अलग पहचान रखती हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in