पुलवामा के शहीदों को ममता-अभिषेक ने दी श्रद्धांजलि

हमले की सातवीं बरसी पर देश एकजुट
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर पूरे देश ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस संबंध में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शहीदों को नमन किया।

उन्होंने लिखा कि 2019 का यह दिन भारत के हालिया इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है, जब पुलवामा में जघन्य हमले में 40 बहादुर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि ये जवान केवल सैनिक नहीं थे, बल्कि किसी के बेटे, पति और पिता थे, जिन्होंने असाधारण साहस के साथ वर्दी पहनी थी।

उनके बलिदान ने पूरे देश को शोक और संकल्प में एकजुट कर दिया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 2019 में आज ही के दिन पुलवामा हमले में शहीद वीर सीआरपीएफ जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in