Malaika-Arjun Breakup : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप !

Malaika-Arjun Breakup : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप !
Published on

मुंबई : बीते कई महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन अब उनसे जुड़े कुछ करीबियों ने इन खबरों को कन्फर्म कर दिया है। दोनों ही ब्रेकअप पर चुप्पी साधे हुए हैं और नहीं चाहते हैं कि लोग उनका रिश्ता टूटने पर बतंगड़ बनाएं। हाल ही में आई रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास रहा है और दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए खास जगह रहेगी। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और वो इस मामले में गरिमामई चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि कोई भी इस मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करे। आगे बताया गया है, उनका काफी लंबा, लविंग रिश्ता था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है। इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच अब कड़वाहट आ गई है। वो दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और हमेशा एक दूसरे के लिए सपोर्ट बनकर रहेंगे। बदलते सालों के साथ उन्होंने एक-दूसरे को सम्मान दिया है। वो अलग होने के बाद अब भी वही इज्जत देते रहेंगे। दोनों ही लंबे सालों तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे हैं और वो चाहते हैं कि लोग उनके इस इमोशनल टाइम में स्पेस देंगे।
शादी के चलते रिश्ते में आई अनबन !
जनवरी में आई रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ही ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों में से कोई एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किया था अनफॉलो
बताते चलें कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके रिलेटिव्स को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। बताते चलें कि दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in