‘संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार करें’

सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग का छठा वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शिल्प सदन में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
 शिल्प सदन में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करतें मंत्री बाबुल सुप्रियो, विभाग की सचिव स्मिता पांडे, उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की सचिव मुक्ता आर्य व अन्य अधिकारी
शिल्प सदन में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करतें मंत्री बाबुल सुप्रियो, विभाग की सचिव स्मिता पांडे, उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की सचिव मुक्ता आर्य व अन्य अधिकारी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग का छठा वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सोमवार को शिल्प सदन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जहांं कंपनी अधिनियम 2013 और महत्वपूर्ण कानूनी ढांचे के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिष्ठित पेशेवरों द्वारा जानकारी दी गयी। कार्यशाला का उद्घाटन मंत्री बाबुल सुप्रियो, विभाग की सचिव स्मिता पांडे, उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की सचिव मुक्ता आर्य के साथ ही शिलादित्य बसु रे, उत्पल विश्वास, सीएस संदीप केजरीवाल, डॉ. विशाल गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कार्यशाला में 52 सक्रिय राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 24 राज्य विभागों के कई प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। मंत्री ने कहा कि तकनीकी सत्र सार्वजनिक उपक्रमों के लिए अनुपालन आवश्यकताओं में आगे रहने के अहम रहा। एक साथ आगे बढ़ें और अपने संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार करें। जैसा कि हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल्पना की हैं। कार्यशाला में कुल चार तकनीकी सत्र शामिल थे। बाबुल सुप्रियो ने इस कार्यशाला आयोजन के लिए विभाग की सचिव स्मिता पांडे और अन्य सहयोगी अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी को यह पता होना चाहिए कि कौन कौन सी चीजें सरकार के रूल अनुसार करना चाहिए। यह केवल एक पीई एंड आईआर विभाग तक सीमित नहीं है बल्कि सरकारी अन्य विभागों के सरकारी पीएसयू के लिए भी जरूरी है।

एक नजर इस पर

* कार्यशाला में लगा वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा

* राज्य के 52 पीएसयू और 24 विभागों की सक्रिय भागीदारी

* मंत्री ने की विभाग की टीम की सराहना

* मंत्री ने कहा कि सभी को यह पता होना चाहिए कि कौन कौन सी चीजें सरकार के रूल अनुसार करना चाहिए और क्या नहीं।

* यह केवल एक पीई एंड आईआर विभाग तक सीमित नहीं है बल्कि सरकारी अन्य विभागों के सरकारी पीएसयू के लिए भी जरूरी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in