बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीट पर बड़ा झटका, निर्वाचन अधिकारी का तबादला

निर्वाचन आयोग ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों के तबादले और तैनाती को मंजूरी दे दी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाला भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

कोलकाताः निर्वाचन आयोग ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों के तबादले और तैनाती को मंजूरी दे दी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाला भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है। अधिकारी के अनुसार, आयोग ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में संलग्न सूची के अनुसार राज्य के फेरबदल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

अधिकारी ने कहा, "इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधित्व वाली 'हाई-प्रोफाइल' भवानीपुर सीट सहित कई निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।" निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को 24 मार्च की शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है और इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

फाइल फोटो।
रुपये का दुर्दिन जारी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News