राज्य में सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल

तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व
Nabanna
Nabanna
Published on: 

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सचिव स्तर पर एक अहम प्रशासनिक फेरबदल की है। राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव शुभांजन दास को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। अब वे सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सचिव के पद का भी कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा, पी. उलगनाथन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतर्गत डब्ल्यूबीईटीएस के सीईओ का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव साकिल अहमद को अतिरिक्त दायित्व के रूप में भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय (डीएलआरएस) का कार्यभार दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News