झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 4 खूंखार नक्सली ढेर

हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, रीजनल कमांडर साहदेव महतो समेत कई ढेर
झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 4 खूंखार नक्सली ढेर
Published on: 

हजारीबाग के खापिया जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया।

यह ऑपरेशन CRPF की 209 कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया।

मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब नक्सलियों ने दोपहर करीब 2 बजे जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

मारे गए नक्सलियों में कुख्यात रीजनल कमांडर साहदेव महतो उर्फ अनुज, उसकी पत्नी नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली और रणजीत गंजू शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in