सीरिया पर इजराइल का बड़ा हमला, द्रूज समुदाय पर हमलों के बाद एक्शन

स्वेदा में द्रूज आबादी को निशाना बनाए जाने के जवाब में कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, क्षेत्र में तनाव बढ़ा
सीरिया पर इजराइल का बड़ा हमला, द्रूज समुदाय पर हमलों के बाद एक्शन
Published on

दुबई : Israel की सेना ने शुक्रवार को Syria में कई ठिकानों पर हमले करने की पुष्टि की है। सेना के अनुसार, यह कार्रवाई दक्षिणी सीरिया के स्वेदा क्षेत्र में द्रूज समुदाय पर हुए हमलों के जवाब में की गई। इजराइली सेना ने बताया कि उसने सीरिया के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, ताकि द्रूज आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी SANA ने इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब Israel, United States और Iran के बीच तनाव चरम पर है और क्षेत्र में संघर्ष जारी है। मौजूदा हालात में इसे इस टकराव के दौरान सीरिया पर इजराइल का पहला बड़ा हमला माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इजराइल में द्रूज समुदाय की एक बड़ी आबादी रहती है, और सरकार पहले भी उनकी सुरक्षा के लिए सीरिया में हस्तक्षेप कर चुकी है। इससे पहले इजराइल ने सीरियाई सरकारी लड़ाकों के काफिलों पर कई हवाई हमले किए थे और Syrian Defense Ministry headquarters को भी निशाना बनाया था।

मौजूदा हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस संघर्ष के अगले कदम पर टिकी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in