बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा, पाकिस्तान समर्थित परियोजना पर हमले का किया दावा

BLA बोला- हब कोह इलाके में विशेष अभियान चलाकर एक्सकेवेटर समेत कई मशीनों को किया नष्ट। पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं।
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा, पाकिस्तान समर्थित परियोजना पर हमले का किया दावा
Published on

नई दिल्ली: बलूचिस्तान में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हब जिले के हब कोह (Hub Koh) इलाके में एक विशेष अभियान चलाकर पाकिस्तान समर्थित एक परियोजना को निशाना बनाया।

संगठन के प्रवक्ता आजाद बलोच की ओर से 28 जुलाई को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह अभियान 15 जुलाई की रात चलाया गया। BLA के अनुसार, उसके लड़ाकों ने परियोजना स्थल पर मौजूद कई मशीनों में आग लगा दी, जिनमें एक एक्सकेवेटर भी शामिल था। संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई में मशीनें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

BLA ने इसे पाकिस्तान समर्थित परियोजनाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई का हिस्सा बताया है। हालांकि, संगठन के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

उधर, इस घटना को लेकर पाकिस्तान सरकार या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से भी कोई पुष्टि जारी नहीं की गई है।

बलूचिस्तान लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों और उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में समय-समय पर सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों और विकास परियोजनाओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in