BJP में बड़ा बदलाव! पंजाब, दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

केवल सिंह ढिल्लों पंजाब BJP की कमान संभालेंगे, हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली अध्यक्ष
BJP में बड़ा बदलाव! पंजाब, दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Published on

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी ने Keval Singh Dhillon को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं Harsh Malhotra को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा में Archana Gupta को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि Abhishek Devroy को त्रिपुरा बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों?

केवल सिंह ढिल्लों पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में संगरूर लोकसभा उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था।

ढिल्लों पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में भी गिने जाते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh के करीबी माने जाते रहे हैं। बरनाला क्षेत्र में उन्हें “विकास पुरुष” के तौर पर पहचान मिली हुई है। उनकी राजनीति विकास और संगठनात्मक कामकाज पर केंद्रित रही है। खास बात यह भी रही कि उन्होंने कभी विवादित राजनीति से खुद को नहीं जोड़ा।

बीजेपी के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावों

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in