दक्षिणी लेबनान में बड़ा हमला, इजराइल के 4 सैनिकों की मौत

हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता भी टली
दक्षिणी लेबनान में बड़ा हमला, इजराइल के 4 सैनिकों की मौत
Published on: 

यरुशलम : दक्षिणी लेबनान में जारी भीषण संघर्ष के दौरान इजराइल के चार सैनिकों की मौत हो गई है। इजराइली सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। मारे गए सैनिकों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है, जबकि तीन अन्य जवानों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में रातभर हुए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। क्षेत्र में तनाव उस समय और बढ़ गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित वार्ता स्थगित कर दी गई।

रिपोर्टों के अनुसार, अरब चैनल ‘अल-मयादीन’ ने दावा किया है कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान के कारण ईरान ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल की स्विट्जरलैंड यात्रा टाल दी है।

इजराइल का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में सैन्य मौजूदगी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि हिज्बुल्ला लगातार उत्तरी इजराइल को निशाना बनाता रहा है। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती सैन्य कार्रवाई से व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in