इंफाल एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो से ज्यादा संदिग्ध हेरोइन जब्त

कोलकाता जाने वाले दो यात्रियों के बैग के फॉल्स बॉटम में छिपाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, दोनों पुलिस के हवाले
इंफाल एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो से ज्यादा संदिग्ध हेरोइन जब्त
Published on

इंफाल : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इंफाल एयरपोर्ट पर सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए 4 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। इस मामले में कोलकाता जा रहे दो यात्रियों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

सीआईएसएफ के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री दो डफल बैग लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। जांच के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वह बार-बार जल्दबाजी का हवाला देकर सामान की जांच से बचने की कोशिश कर रहा था और फ्लाइट छूटने की बात कहकर सुरक्षा जांच टालना चाहता था।

सतर्क जवानों को हुआ शक

यात्री के व्यवहार पर संदेह होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे बिना जांच आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और दोनों बैगों को एयरपोर्ट पर लगे रैंडम एक्स-बीआईएस सिस्टम से स्कैन कराया। स्कैनिंग के दौरान बैग के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद विस्तृत तलाशी ली गई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in