Mahakumbh Stampede: आखिर कैसे हुआ महाकुंभ में ये हादसा? बड़ा खुलासा

महाकुंभ हादसे का सच: क्या था असली कारण?
mahakumbh
Published on: 

कोलकाता: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज घाट पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जबकि 200 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है।

वहीं 40 से अधिक एंबुलेंस के माध्यम से घायलों और मृतकों को केंद्रीय अस्पताल लाया गया है। हादसे के बाद मृतकों व घायलों के परिजनों का हाल-बेहाल है। घटना के बाद से एंबुलेंस की आवाज पूरी रात गूंजती रही। रिपोर्ट के मुताबिक बेकाबू भीड़ को बैरिकेडिंग करके रास्ता रोकने के कारण यह हादसा होना बताया जा रहा है।

वैसे घटना के बाद से मौके पर और ज्यादा भारी पैमाने पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वहीं अब एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। वैसे फिलहाल स्नान जारी है। घटना से आक्रोशित अखाड़ों ने अमृत स्नान का बहिष्कार कर दिया है।

सीएम योगी ने की लोगों से अपील

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से बड़ी अपील की है। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालुओं से कहा है कि जो भी जिस घाट के नजदीक हो वह वहीं स्नान करें। संगम नोज की तरफ जाने से बचने की भी अपील की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन और व्यवस्था में सहयोग देने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें।

पीएम व गृहमंत्री ने सीएम को किया फोन

गौरतलब है कि भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही हर संभव मदद पहुंचाने को कहा है। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से भगदड़ की जानकारी ली है। इस बीच डीजीपी प्रशांत कुमार और ADG लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी सीएम आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री को भगदड़ की अपडेट दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News