माध्यमिक रिजल्ट : बैरकपुर शिल्पांचल के हिंदी माध्यम स्कूलों ने किया अच्छा प्रदर्शन

नयी सरकार से शिक्षकों की नियुक्ति व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की उठी मांग
Madhyamik Result: Barrackpore Hindi Medium Schools Excel, Demand for Infrastructure Rises.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर शिल्पांचल के हिंदी माध्यम स्कूलों ने इस वर्ष भी माध्यमिक की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ स्कूलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा है तो ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट 70 प्रतिशत से अधिक रहा। स्कूल शिक्षकों ने कहा कि छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साझा प्रयासों से आगे और अच्छा करने का लक्ष्य है। चूंकि इस बार सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद माध्यमिक का रिजल्ट आया है तो कई तरह के सवाल शिक्षकों व अभिभावकों के सामने हैं हालांकि सभी उम्मीद जता रहे हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल में और अधिक विकास होगा। स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर्स को उन्नत किया जायेगा। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग स्कूलों व अभिभावकों की है। स्कूलों के रिजल्ट की बात करें तो वह इस प्रकार है।

टीटागढ़ आर्य विद्यालय

टीचर इंचार्ज राजू सिंह ने बताया कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 86 प्रतिशत हुआ है। कुल 160 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 138 पास हुए हैं। अयुब अंसारी ने 562 नंबर पाकर स्कूल में पहला, मोहम्मद अरमान ने 476 नंबर लाकर दूसरा व आशिष यादव ने 460 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

टीटागढ़ एंग्लो वर्नाकुलर हाई स्कूल

हेडमास्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट लगभग 70 प्रतिशत से अधिक हुआ है। कुल 372 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 253 पास हुए हैं। वैष्णवी चौधरी ने 565 नंबर लाकर पहला, विक्रम पांडेय ने 519 नंबर लाकर दूसरा व शिवांगी साव ने 507 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

टीटागढ़ पौर माध्यमिक बालिका विद्यालय

स्कूल से दी गयी जानकारी अनुसार इस बार स्कूल का रिजल्ट 77 प्रतिशत हुआ। कुल 133 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। समायरा साव ने 534 नंबर लाकर स्कूल में पहला दुर्गा सिंह ने 510 नंबर लाकर दूसरा व आंचल सिंह ने 486 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

बैरकपुर कैंटोन्मेंट विद्यापीठ

हेडमास्टर संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 81 प्रतिशत हुआ। कुल 74 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 60 पास हुए। निशा साव ने 496 नंबर लाकर स्कूल में पहला, शीतल राय ने 483 नंबर लाकर दूसरा व निधि भगत ने 439 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

बैरकपुर वेलेजली हिंदुस्तानी हाई स्कूल

हेडमास्टर गोपाल नारायण गुप्ता ने बताया कि इस साल स्कूल का रिजल्ट 86 प्रतिशत हुआ। कुल 155 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 134 पास हुए। आदित्य कहार ने 629 नंबर लाकर स्कूल में पहला, शिवम साव ने 488 नंबर लाकर दूसरा, अनिकेत मिश्रा ने 473 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया।

गारुलिया मिल हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज सचिंद्र सिंह ने बताया कि इस साल स्कूल का रिजल्ट लगभग 77 प्रतिशत हुआ। कुल 153 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 117 पास हुए। अंकित चौधरी ने 473 नंबर लाकर स्कूल में पहला, सोहम चौधरी ने 463 नंबर लाकर व रोशन चौधरी ने 438 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

जगदल चश्मे रहमत हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस साल स्कूल का रिजल्ट 79 प्रतिशत हुआ। कुल 191 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 150 पास हुए। रिक्की कुमार यादव ने 563 नंबर लाकर स्कूल में पहला, आशिष साव ने 545 नंबर लाकर दूसरा, अरविंद ठाकुर ने 534 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया।

जगदल श्रीहरि उच्च विद्यालय

टीचर इंचार्ज प्रदीप कुमार साव ने बताया कि इस साल कुल 280 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 190 पास हुए। 641 नंबर लाकर आयुष शर्मा ने स्कूल में पहला, 606 नंबर लाकर संजना चौधरी ने दूसरा व 599 नंबर लाकर रेहा गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया है।

जगदल एंग्लो इंडिया हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 136 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 84 पास हुए है। 575 नंबर लाकर श्वेता जाना ने स्कूल में पहला, अनुष्का यादव ने 515 नंबर लाकर दूसरा व श्वेता यादव ने 510 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

जगदल ललीता देवी बालिका विद्यालय

हेडमास्टर माला दास ने बताया कि स्कूल का इस बार बेतरीत हुआ है। 96 प्रतिशत रिजल्ट से शिक्षकों में काफी उत्साह है। कुल 60 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और 56 पास हुई हैं। ऐमी चौधरी ने 425 नंबर लाकर स्कूल में पहला, मानसी कुशवाहा ने 411 नंबर लाकर दूसरा व तमन्ना परवीन ने 399 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

कांकीनाड़ा आर्य विद्यालय

हेडमास्टर अशोक प्रसाद ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट इस बार 94.44 प्रतिशत हुआ है जिससे सभी खुश हैं। कुल 414 परीक्षार्थियों में 391 पास हुए हैं। अनूप दूबे ने 615 नंबर लाकर स्कूल में पहला, वर्षा चौधरी ने 580 नंबर लाकर दूसरा व शाद शाहजहां अंसारी के 549 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

कांकीनाड़ा हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज श्याम बाबू राजभर ने बताया कि बताया कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 76 प्रतिशत हुआ। स्वाती साव ने 598 नंबर लाकर स्कूल में पहला, गुनगुन साव ने 540 नंबर लाकर दूसरा व अश्वीनी कुमार साव ने 525 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

नैहाटी आनंद स्वरूप हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज शैलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट लगभग 70 प्रतिशत हुआ। कुल 101 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें 68 पास हुए। 509 नंबर लाकर मोहम्मद सलील मंसूरी ने स्कूल में पहला, जीतू दास ने 506 नंबर लाकर दूसरा व शुभम साव ने 504 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

गौरीपुर हिंदी हाई स्कूल (नैहाटी )

हेडमास्टर शशीभूषण सिंह ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 83 प्रतिशत हुआ है। कुल 270 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 225 पास हुए हैं। संजना साव ने 587 नंबर लाकर स्कूल में पहला स्थान पाया है। वहीं अदिति साव ने 546 नंबर लाकर दूसरा व रिंकी यादव ने 536 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

हाजीनगर आदर्श हिंदी विद्यालय

टीचर इंचार्ज देवेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 70 प्रतिशत हुआ। कुल 492 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 343 पास हुए। निशा रजक ने 554 नंबर लाकर स्कूल में पहला,राजाराम यादव ने 528 नंबर लाकर दूसरा व नाज परवीन ने 514 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

कुछ स्कूलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा तो ज्यादातर ने 70 प्रतिशत से अधिक पाया

श्रीमंधारी हाई स्कूल (कांचरापाड़ा)

हेडमास्टर रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 151 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 140 पास हुए। अनिकेत राय ने 546 नंबर लाकर स्कूल में पहला, रंजना प्रसाद ने 483 नंबर लाकर दूसरा व अंतरा प्रसाद ने 447 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

कांचरापाड़ा जनता हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज अजय कुमार साव ने बताया कि इस बार कुल 41 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें 28 पास हुए। 494 नंबर लाकर सुनीता राय ने स्कूल में पहला, प्रीति चंदा सिंह ने 364 नंबर लाकर दूसरा व नवीन तिवारी ने 334 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

कांचरापाड़ा आरपी हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज देवेंद्र साव ने बताया कि इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मधु महतो ने 514 नंबर लाकर स्कूल में पहला, प्रत्युष कुमार साव ने 504 नंबर लाकर दूसरा व अमन साव ने 451 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

श्री बाबा सीताराम विद्यापीठ शिवमंदिर हाईस्कूल

एचओआई अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 70.53 प्रतिशत हुआ। आदित्य जायसवाल ने 614 नंबर लाकर स्कूल में पहला, निशात परवीन ने 498 नंबर लाकर दूसरा व शाहीद वसीम अंसारी ने 421 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in