मध्यप्रदेश टी-20 लीग अब इंदौर नहीं ग्वालियर में खेली जाएगी

मानसून जल्दी आने की संभावना के कारण लिया गया निर्णय
मध्यप्रदेश टी-20 लीग अब इंदौर नहीं ग्वालियर में खेली जाएगी
Published on: 

ग्वालियर : मानसून के आने की संभावना से मध्यप्रदेश टी-20 लीग अब 27 मई से 12 जून को इंदौर की बजाय ग्वालियर में खेली जाएगी। इस सत्र के मुकाबले शंकरपुर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर होंगे। आयोजकों बताया कि इंदौर में मानसून जल्दी आने की संभावना और इंडियन प्रीमियर लीग के देर से खत्म होने के कारण मध्यप्रदेश लीग अब इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगी। ग्वालियर में पिछले साल पहला सत्र भी खेला गया था। मध्यप्रदेश लीग के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के दिल में ग्वालियर की खास जगह है और हम वहां लौटकर काफी खुश हैं। दो नयी टीमों और पहली महिला लीग के साथ मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं के लिये इस बार अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर हमें गर्व है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in