लुधियाना नगर निगम का अभियंता रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

10 प्रतिशत कमीशन कि की थी मांग
लुधियाना नगर निगम का अभियंता रिश्वतखोरी में गिरफ्तार
Published on: 

लुधियाना : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने लुधियाना नगर निगम में तैनात अभियंता संजय कंवर को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, अभियंता संजय कंवर को सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब एक ठेकेदार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो को बताया कि उसने सिविल लाइंस क्षेत्र के नेहरू रोज गार्डन के पुनर्विकास कार्य के लिए एक टेंडर की खातिर आवेदन दिया था। उसी सिलसिले में अभियंता ने उससे टेंडर देने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। ठेकेदार ने यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और ब्यूरो को बतौर साक्ष्य सौंप दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, सतर्कता ब्यूरो ने संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि कंवर को लुधियाना रेंज स्थित पुलिस थाने में दर्ज मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News