लोकपाल को चाहिए 7 BMW कार!

लोकपाल ने BMW कारों की खरीद के लिए जारी की निविदा
lokpal needs 7 bmw cars
लोकपाल को चाहिए bmw कार
Published on

नयी दिल्ली : भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल ने सात लक्जरी BMW कारों की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। लोकपाल में वर्तमान में एक अध्यक्ष और छह सदस्यों सहित सात सदस्य हैं जबकि स्वीकृत सदस्यों की संख्या आठ है।

नयी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत लगभग 69.5 लाख रुपये

निविदा में लिखा है कि भारत के लोकपाल सात BMW 3 सीरीज 330एलआई कारों की आपूर्ति के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों से खुली निविदाएं आमंत्रित करते हैं। इसमें ‘लंबे ह्वीलबेस’ और सफेद रंग के ‘एम स्पोर्ट’ मॉडल की खरीद का उल्लेख है। BMW वेबसाइट के अनुसार 3 सिरीज की लंबी ह्वीलबेस कार इस सेगमेंट में सबसे लंबी है और इसे बेहद शानदार केबिन में बेहतरीन आराम के लिए डिजाइन किया गया है। उक्त कार की नयी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत लगभग 69.5 लाख रुपये है।

बोली जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर

निविदा दस्तावेज के ‘प्रशिक्षण दायित्व’ भाग में कहा गया है कि चयनित विक्रेता/फर्म को आपूर्ति की जाने वाली BMW कारों के कुशल, सुरक्षित और इष्टतम संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भारत के लोकपाल के चालकों और अन्य नामित स्टाफ सदस्यों के लिए एक व्यापक व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना होगा। प्रशिक्षण भारत के लोकपाल के परिसर में या आपसी सहमति से किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर आयोजित किया जायेगा। लोकपाल का कार्यालय दिल्ली के वसंत कुंज संस्थागत क्षेत्र में है। बोली जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर है और बोलीदाताओं को 10 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी। बोली अगले दिन खोली जायेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in