लोकसभा अध्यक्ष ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए ब्राजील यात्रा पर रवाना

बिरला ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं
लोकसभा अध्यक्ष ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए ब्राजील यात्रा पर रवाना
Published on: 

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने के लिए ब्राजील की यात्रा पर रवाना हुए, जहां वह बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा ढांचे में सुधार पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

बिरला ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो 3-5 जून को ब्रासीलिया में आयोजित किया जायेगा। इसमें ब्रिक्स सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। इस मंच का विषय है ‘अधिक समावेशी और टिकाऊ वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान शामिल हैं। अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष तुलिया एक्सन के साथ बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, नाइजीरिया, मलेशिया, थाइलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के पीठासीन अधिकारियों को भी मंच की बैठकों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ‘जिम्मेदार और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर-संसदीय सहयोग’ और ‘बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा वास्तुकला के सुधार के लिए एकजुट ब्रिक्स संसद’ विषय पर संबोधित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, लोकसभा सदस्य विजय बघेल, विवेक ठाकुर और शबरी बायरेड्डी शामिल हैं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। लोकसभा अध्यक्ष के इस मंच के दौरान भाग लेने वाले संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in