Loksabha Election Result 2024 : सट्टाबाजार के भाव में ‘400 के पार’ नहीं

Loksabha Election Result 2024 : सट्टाबाजार के भाव में ‘400 के पार’ नहीं
Published on

भाजपा को 311 से 314 व एनडीए को 355 से 361 सीटें मिलने का अनुमान

कोलकाता : लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान पूरा हो चुका है और बहुप्रतीक्षित एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। अब सभी की निगाहें मंगलवार को होनेवाली मतगणना के बाद नतीजों पर टिकी हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के 2019 से भी मजबूत जनादेश के साथ सत्ता में लौटने का पूर्वानुमान लगाया गया है। कुछ एग्जिट पोल में तो एनडीए के 400 सीटों के आंकड़े को पार करने की संभावना भी जताई गई है। एग्जिट पोल के आंकड़े बंगाल के सट्टा बाजार के पूर्व अनुमानों के लगभग अनुरूप हैं।

सट्टा बाजार का अनुमान

सट्टा बाजार के अनुमान में भी भाजपा के लिए लगभग 311-314 सीटें और एनडीए के लिए 355-361 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई थी। वहीं, कांग्रेस को 60 से 65 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं बात करें पश्चिम बंगाल की तो चुनाव नतीजों को लेकर सट्टाबाजार का मानना है कि इस बार भाजपा को यहां ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है। सट्टाबाजार सूत्रों की मानें तो बंगाल में भाजपा को 20 से 22 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं तृणमूल को 19 से 21 सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो इस बार सट्टा बाजार में उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। सट्टाबाजार में तृणमूल और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को फेवरेट माना जा रहा है। इसके अलावा बैरकपुर और बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी जमकर दांव खेला जा रहा है। बैरकपुर में अर्जुन सिंह को फेवरेट माना जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार उत्तर बंगाल की सभी सीटें भाजपा की झोली में जा रही हैं। आसनसोल में तृणमूल और भाजपा दोनों के जीतने की संभावना 50-50 जतायी गयी है। इसके अलावा तमलुक और कांथी जैसी महत्वपूर्ण सीटें भी भाजपा के जीतने की संभावना है। हुगली और आरामबाग सीट भी भाजपा के खाते में जाने की भविष्यवाणी की गई है। हावड़ा, उलूबेड़िया और श्रीरामपुर सीट तृणमूल के खाते में जाने का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना जिले की सभी तीन लोकसभा सीटें भी तृणमूल के जीतने की संभावना है। हालांकि मंगलवार की दोपहर चुनावी नजीते आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि सट्टाबाजार के सटोरियों का आकलन कितना सही या गलत है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in