वादों पर LIVE ट्रैकर लॉन्च, बंगाल भाजपा देगा अपने कामों का पूरा हिसाब

140 में से 11 वादों पर काम शुरू, महिलाओं को ₹3000 देने की योजना भी शामिल
वादों पर LIVE ट्रैकर लॉन्च, बंगाल भाजपा देगा अपने कामों का पूरा हिसाब
Published on

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के कुछ ही दिनों के भीतर मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने बड़ा कदम उठाते हुए चुनावी वादों की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन ट्रैकर लॉन्च किया है। यह ट्रैकर रियल टाइम में सरकार के वादों की स्थिति दिखाता है।

‘BJP Sarkar Promises’ नाम के इस पोर्टल में चुनाव के दौरान किए गए कुल 140 वादों का ब्यौरा दिया गया है, जिनमें से 11 वादों पर काम शुरू हो चुका है।

क्या दिखाता है ट्रैकर

इस पोर्टल में एक टाइमर भी लगाया गया है, जो बताता है कि बाकी 129 वादों को पूरा करने के लिए सरकार के पास कितना समय बचा है।

इन वादों पर काम शुरू

सरकार ने जिन प्रमुख वादों पर काम शुरू किया है, उनमें महिलाओं को ₹3000 आर्थिक सहायता, घुसपैठ पर सख्ती और “कट मनी” संस्कृति खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

कैबिनेट के बड़े फैसले

9 मई को शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम फैसले लिए। इसमें बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन देना, आयुष्मान भारत योजना लागू करना और जनगणना प्रक्रिया शुरू करने जैसे कदम शामिल हैं।

इसके अलावा सरकारी नौकरियों की उम्र सीमा बढ़ाने, राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों को कानूनी सहायता देने और उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी काम जारी है।

यह ट्रैकर न केवल पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश है, बल्कि सरकार के कामकाज पर जनता की नजर बनाए रखने का एक नया तरीका भी माना जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in