जगतबल्लभपुर में टीएमसी पंचायत सदस्य के गैराज से बम बरामद, मचा हड़कंप

Howrah News: Live Bombs Recovered from TMC Panchayat Member Garage in Jagatballavpur
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर स्थित गोविंदपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस (TMC) सदस्य शेख मोस्ताकिन के घर के पास बने एक गैराज से पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप और भारी तनाव का माहौल है।

भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के दौरान दिखे बम

रविवार को गोविंदपुर में स्थानीय ग्रामीण 'कटमनी' और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पंचायत सदस्य शेख मोस्ताकिन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों की नजर घर से सटे गैराज में रखी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वहां दो जिंदा बम दिखाई दिए, जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जगतबल्लभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बमों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पंचायत सदस्य के परिसर में ये बम कहां से आए और इन्हें किस मकसद से रखा गया था। घटना को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in