लीमा विश्व कप : रेइजा ढिल्लों पांचवें स्थान पर

चीन के बाद दूसरे स्‍थाप पर है भारत
लीमा विश्व कप : रेइजा ढिल्लों पांचवें स्थान पर
Published on

पेरू : पेरिस ओलंपिक खेल चुकी रेइजा ढिल्लों अपने पहले आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में महिला स्कीट स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही। दिन की दूसरी स्पर्धा के बाद भारत दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी रेइजा 60 शॉट के निर्णायक मुकाबले में 26 हिट के बाद बाहर हो गई। वह चौथे स्थान पर रही चीन की जियांग यितिंग से पार नहीं पा सकी जो पेरिस ओलंपिक में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी है। तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन और छह बार ओलंपिक पदक जीत चुकी किम्बरली रोडे ने स्पर्ण पदक जीता। अमेरिका की ही सामंथा सिमोंटोन दूसरे और पूर्व विश्व चैम्पियन डानिया जो विज्जी तीसरे स्थान पर रही। भारत की गनीमत सेखों नौवें और दर्शना राठौड़ 15वें स्थान पर रहीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in