लिलुआ में खाने की दुकान में लगी आग

Liluah GT Road Fire: Eatery Gutted in Gas Leak Blaze, No Injuries
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के लिलुआ में 268/9 जीटी रोड पर शनिवार को एक खाने की दुकान में गैस लीक होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को खबर दी। दमकल का एक इंजन घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार गैस पाइप में रिसाव होने के कारण यह हादसा हुआ। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों और इमारतों तक आग फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in