आज पीएम माेदी के जन्मदिवस पर जलाएं दीये

सीएम ने की लोगों से अपील, आज गंगा घाटों पर जलेंगे आशीर्वाद के दीये
आज पीएम माेदी के जन्मदिवस पर जलाएं दीये
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की। शुभेंदु ने कहा कि यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्टूबर में गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राज्य के लोगों से 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलाने की भी अपील की। शुभेंदु ने कहा, “मोदी जी की जनसेवा की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए 17 सितंबर से महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा।” इस अभियान के तहत रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संपर्क और नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित होगा, साथ ही इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in