लिफ्ट बनी मौत का फंदाः कोलकाता के सरकारी अस्पताल में हादसा

उत्तरी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की लिफ्ट में कथित तौर पर फंस जाने के बाद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई।
अस्पताल की फाइल फोटो।
अस्पताल की फाइल फोटो।
Published on

कोलकाताः उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में कथित तौर पर फंस जाने के बाद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्ष की आयु के आसपास के उस व्यक्ति को जब आपातकालीन इकाई में लाया गया तो उसकी नाक से खून बह रहा था।

दमदम क्षेत्र के रहने वाले मृतक के परिवार वालों ने दावा किया कि वह अपने चार वर्षीय बेटे को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। आरोप है कि ट्रॉमा केयर यूनिट में वह अपनी पत्नी के साथ लिफ्ट में फंस गए, जब लिफ्ट अचानक खराब हो गई। परिवार ने यह भी दावा किया कि लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन मौजूद नहीं था। अधिकारी ने कहा, "मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।"

अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष और कोलकाता के उप महापौर अतीन घोष ने स्वीकार किया कि कुछ चूक हो सकती है जिसके कारण यह "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" घटी। घोष ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

अस्पताल की फाइल फोटो।
तेज रफ्तार ट्रेन पर हमला, कौन है पीछे?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in