लोक भवन की रिक्त पदों को भरने के लिए नवान्न को पत्र

लोक भवन की रिक्त पदों को भरने के लिए नवान्न को पत्र
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल के पद पर हाल में ही आर एन रवि ने पदभार संभाला है। इसके साथ ही लोकभवन के कई खाली पदों को भरने के लिए तत्परता शुरू हो गयी है। लोकभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल के सचिव पद के लिए एक आईएएस अधिकारी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा, विशेष सचिव पद के लिए एक पदोन्नत आईएएस अधिकारी, दो संयुक्त सचिव सहित कई अधिकारियों की तलाश की जा रही है। कुल मिलाकर, यह पहल पांच महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए है। सूत्रों के मुताबिक नवान्न इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है प्रशासन के एक वर्ग का मानना है कि बहुत जल्द कोई निर्णय लिया जा सकता है। लोक भवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि लोकभवन से राज्य सरकार को शुक्रवार को एक संदेश भेजा गया था। हमें उम्मीद है कि नवन्ना द्वारा इस सप्ताह हमें अधिकारियों के नाम सूचित कर दिए जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News