सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

MHA ने जारी किए निर्देश
सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट
Published on: 

नई दिल्ली - भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है, जिसमें सेना ने 9 आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद, सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तुरंत रद्द कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी को आदेश दिए हैं कि वे बॉर्डर पर पूरी तरह सतर्क रहें। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उच्चतम सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच, पूरे देश में मॉक ड्रिल की योजना भी बनाई जा रही है।

पूरी यूपी में रेड अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जैसा कि राज्य के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनज़र यूपी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इस हमले के बाद, पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया कि भारत ने स्ट्राइक की थी। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रात को एक आपात बैठक बुलाई और कहा कि पाकिस्तान भारत के हमले का जवाब देगा।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को रात करीब 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के दौरान, लाहौर में हाफिज सईद और बहावलपुर में मसूद अजहर के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ क्षेत्रों में भी हमले किए। इस स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के करीब 30 आतंकवादी मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार निगरानी बनाए रखी और रात भर इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। इसी दौरान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी पीएम मोदी को ऑपरेशन से जुड़ी ताजा जानकारी प्रदान की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News