‘भाजपा शासित राज्यों में भाषा के आधार पर हो रहे हैं अत्याचार’

 तृणमूल भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और ब्रात्य बसु
तृणमूल भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और ब्रात्य बसु
Published on

हम हिन्दी सहित अन्य भाषाओं का करते हैं सम्मान

बांग्ला भाषा बोलने पर आपत्ति क्यों : चंद्रिमा

पुरुलिया के युवक की महाराष्ट्र में मौत पर सियासी घमासान तेज

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पुरुलिया के एक युवक सुखेन महतो की महाराष्ट्र में मौत पर सियासी घमासान तेज हो गया है। महाराष्ट्र में बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की मौत को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। तृणमूल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और ब्रात्य बसु ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में बांग्ला भाषा बोलने वालों के साथ अत्याचार और भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र में पुरुलिया के एक युवक की मौत पर सीएम ममता बनर्जी ने न केवल दुख जताया है बल्कि उन्होंने काफी नाराजगी भी जतायी है। ब्रात्य बसु ने कहा कि हमलोग हर भाषा का सम्मान करते हैं लेकिन अन्य राज्यों में बांग्ला भाषा बोलने पर अत्याचार किया जा रहा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि हम हिंदी भाषा सहित अन्य भाषाओं का सम्मान करते हैं मगर बीजेपी शासित राज्यों में बांग्ला भाषी पर अत्याचार क्यों? सुखेन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। यह घटना बेहद चिंताजनक है और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

हुमायूं कबीर हैं चुनावी पक्षी

जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख तथा टीएमसी से बहिष्कृत विधायक हुमायूं कबीर को तृणमूल ने तव्वजों नहीं दी। मंत्री ब्रात्य बसु ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि वह (हुमायूं) एक चुनावी पक्षी हैं। चुनाव के बाद इनका नाम भी नहीं सुना जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in