लाहिड़ी 45वें स्थान पर रहे

लाहिड़ी का कुल स्कोर तीन ओवर का रहा
लाहिड़ी 45वें स्थान पर रहे
Published on: 

कोरिया : भारतीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने रविवार को यहां अंतिम दौर में इवन पार 72 का स्कोर बनाया और इस तरह से वह लिव गोल्फ कोरिया में संयुक्त 45वें स्थान पर रहे। लाहिड़ी का कुल स्कोर तीन ओवर का रहा। उन्होंने तीन दौर के इस टूर्नामेंट में 68, 79 और 72 का कार्ड खेला। यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि उस टीम क्रशर्स का हिस्सा था, जिसने टीम चैंपियनशिप जीती। इस टीम का नेतृत्व अमेरिका के ब्रायसन डीचैम्ब्यू ने किया था जो व्यक्तिगत खिताब भी जीतने में सफल रहे। डेचैम्ब्यू ने अंतिम दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ करते हुए दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने तीन दिन में 65, 66 और 66 का कार्ड खेला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in