मैथिली ठाकुर बढ़त से उत्साहित, कहा- यह एक सपने की तरह है

करीब एक बजे की मतगणना के मुताबिक मैथिली अपने प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी से 8551 वोटों से आगे चल रही हैं।
लोकगायिका मैथिली ठाकुर
लोकगायिका मैथिली ठाकुर
Published on: 

पटनाः बिहार चुनाव में मैथिली ठाकुर एक नयी बयार की तरह दिखी हैं। बिहार की लोक गायिका को बीजेपी ने अलीनगर से प्रत्याशी बनाया है। वह मतगणना के नतीजों में आगे चल रही हैं। वह सवा एक बजे के करीब मतगणना के मुताबिक राजद के प्रत्याशी विनोद मिश्रा से 8551 वोटों से आगे चल रही हैं। इसे वह अपनी जीत के रूप में देख रही हैं।

मैथिली ठाकुर ने मतगणना के रुझानों पर कहा कि यह एक सपने की तरह है। लोगों का मुझसे काफी उम्मीद है। एक विधायक के रूप में यह मेरी पहली पारी होगी। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए जो बेहतर होगा, वह करूंगी। मैं अपनी लोगों की सेवा करूंगी।

मैथिली ने यह भी कहा कि लोगों ने जो मुझे पर विश्वास दिखाया है, उससे मैं खुश हूं। यह मेरी जीत नहीं है, बल्कि लोगों की भी जीत है। नीतीश कुमार ने जो महिलाओं के लिए काम किया है, उससे मुझे सहायता मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News