इस बार विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे किर्गियोस

चोटिल हो गए निक किर्गियोस
इस बार विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे किर्गियोस
Published on: 

लंदन : विंबलडन में 2022 के उपविजेता निक किर्गियोस चोटिल होने के कारण इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और इस सत्र में ग्रास कोर्ट पर होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाएंगे। यह 30 वर्षीय आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कलाई और घुटने के ऑपरेशन सहित कई अन्य चोटों से जूझ रहा है। उन्होंने 2025 में केवल पांच एकल मैच खेले हैं, जिसमें उनका रिकॉर्ड 1-4 रहा है। उन्होंने मियामी ओपन के रूप में अपना अंतिम टूर्नामेंट खेला था, जहां उन्होंने लगभग ढाई साल में पहली बार कोई मैच जीता था। किर्गियोस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मेरी रिकवरी में छोटी सी बाधा आई है और दुर्भाग्य से मैं इस साल ग्रास कोर्ट पर होने वाली प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाऊंगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News