‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगाले का निधन, 22 साल की उम्र में उठाया आत्मघाती कदम

नालासोपारा स्थित घर में मिला शव, पुलिस ने दर्ज की ADR, जांच जारी
‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगाले का निधन, 22 साल की उम्र में उठाया आत्मघाती कदम
Published on

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे शोज में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले का रविवार, 14 जून को निधन हो गया। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट स्थित आचोले गांव के साई संतोषी बिल्डिंग में हुई। आचोले पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाग ने बताया कि संचिता ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच उन्होंने कथित रूप से फांसी लगा ली।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर निगम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभिनेत्री के पिता मछिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर आचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in