कुमार बने यूपीएससी अध्यक्ष

पूर्व रक्षा सचिव हैं अजय कुमार
कुमार बने यूपीएससी अध्यक्ष
Published on: 

नई दिल्ली : पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला ने कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रीति सूदन का 29 अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इसमें अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में आयोग में सदस्य के दो पद रिक्त हैं। यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News