कोलकाता में हुई मूसलाधार बारिश, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम

बारिश के साथ ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी
कोलकाता में हुई मूसलाधार बारिश, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम
Published on: 

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सोमवार को शाम ढलते ही कोलकाता और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक भयानक रूप ले लिया। बादलों की गरज और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश से कुछ ही मिनटों में कई प्रमुख इलाकों में पानी जमा हो गया। ऐसे में ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को जलजमाव और भीषण ट्रैफिक जाम के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती संकट

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इस हफ्ते एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने जा रहा है, जो आगे चलकर एक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके प्रभाव से बुधवार के बाद दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश शुरू होने की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों जैसे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और तराई क्षेत्र के अलीपुरदुआर, कूचबिहार व जलपाईगुड़ी में भी छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम का यह दौर अभी कुछ और दिन तक राज्यभर में बना रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in