Kolkata Today Rain Alert: महानगर में आज अपने प्रचंड रूप में है बारिश, रूकने की संभावना नहीं….

Kolkata Today Rain Alert: महानगर में आज अपने प्रचंड रूप में है बारिश, रूकने की संभावना नहीं….
Published on

कोलकाता : चक्रवात दाना गुरुवार की सुबह से ही अपना रंग दिखाने लगा था और रात होते-होते यह अपने प्रचंड रूप में दिखा। राज्य सरकार इस आपदा से निपटने के लिए हर पल तैयार रही। इस लिहाज से सारी एहतियाती कार्रवाई की गई थी। एनडीआरएफ समेत पुलिस के जवानों ने कमर कस ली थी। इसी बीच मौसम विभाग चक्रवात दाना की पल-पल की खबरें पहुंचाता रहा। गुरुवार सुबह से ही कोलकाता समेत आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाये रहे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। लैंडफॉल से पहले ही महानगर में अंधेरा छाया रहा। चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की ओर से हर एक घंटे के अंतराल पर अपडेट दिए गए। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात दाना गुरुवार की मध्यरात्रि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट से टकराया। वहीं दाना के असर के कारण आज यानी शुक्रवार को महानगर समेत जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

इन चीजों को दाना ने नुकसान पहुंचाया : मौसम वैज्ञानिक सोमनाथ दत्ता ने कहा कि यह चक्रवात आम्फान से काफी अलग है। सोमनाथ ने सन्मार्ग से कहा कि कच्चे मकान, स्टील की छत, टेली कम्यूनिकेशन व बिजली के तार, हर्टिकल्चर व फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इसी के साथ अब भूस्खलन, गंगा कटाव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसके अलावा कोलकाता समेत शहरी इलाकों में मौसम विभाग की ओर से भारी जलजमाव की भी आशंका जताई गई है। दक्षिण 24 परगना के तट पर काफी ऊंचा ज्वार आया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in