आपदा प्रबंधन के शोध में शामिल हुआ बंगाल का 'हैम रेडियो'

वैश्विक स्तर पर पढ़ी जाएगी सफलता की कहानी
Springer Nature Launches Book on Bengal Ham Radio in Kolkata
सांकेतिक फोटो Airman 1st Class Omari Bernard
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: आपदा प्रबंधन (Disaster Management) और शोध के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के नाम एक और बड़ी वैश्विक उपलब्धि जुड़ गई है। अब दुनिया भर में आपदा प्रबंधन पर शोध (Research) करने वाले छात्र और विशेषज्ञ यह पढ़ेंगे कि कैसे बंगाल की 'हैम रेडियो' महिला स्वयंसेवकों ने संकट के समय अपनी तकनीक और सूझबूझ से हजारों लोगों की जान बचाई।

सिंगापुर के 'स्प्रिंगर नेचर' ने कोलकाता प्रेस क्लब में लॉन्च की विशेष पुस्तक

सिंगापुर के विख्यात प्रकाशक 'स्प्रिंगर नेचर' (Springer Nature) द्वारा इस संबंध में शोध पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन बीते कल कोलकाता प्रेस क्लब में किया गया। इस पुस्तक का मुख्य आकर्षण 'रेडियो सेव्स लाइव्स' (Radio Saves Lives) विषय पर आधारित अध्याय है। इसमें 'वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब' (हैम रेडियो) की महिला सदस्यों के उन साहसिक कार्यों और केस स्टडीज को शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने भीषण प्राकृतिक आपदाओं, चक्रवातों और संचार व्यवस्था ठप होने के दौरान वायरलेस रेडियो नेटवर्क के जरिए राहत कार्यों को अंजाम दिया।

आपदा के समय लोगों की जान बचाने में वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब की महिलाओं की भूमिका पर टिकी दुनिया की नजर

वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब के संपादक अंबरीश नाग विश्वास ने इस पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर हमारे काम को यह मान्यता मिलना पूरे बंगाल के लिए गौरव की बात है। अब दुनिया के शोधकर्ता आपदा के समय जीवन रक्षा में हैम रेडियो की महत्ता को गहराई से समझ सकेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in