कोलकाता: कोलकाता मेट्रो से अगर आप भी करते हैं सफर ताे खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, शुक्रवार को ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हावड़ा मैदान-एसप्लानेड और शियालदह-सेक्टर फाइव रूट पर सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रहीं, जिसके बाद शाम 3 बजे के आसपास स्थिति सामान्य हुई।
यात्रियों को हुई कठिनाइयाँ
मेट्रो सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:50 बजे सिग्नलिंग सिस्टम में बिजली की आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इसके बाद, सॉल्टलेक सेंट्रल पार्क का ऑपरेशनल कंट्रोल सिस्टम भी फेल हो गया, जिससे मेट्रो की ट्रेनों की स्थिति जानना मुश्किल हो गया। इस कारण से कई स्टेशनों पर ट्रेनें लंबे समय तक फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को बस और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। एसप्लानेड, हावड़ा मैदान, हावड़ा, शियालदह और सेक्टर फाइव पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेट्रो अधिकारियों ने इस समस्या के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की।
संबंधित समाचार:
- Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो में करते हैं सफर तो ये…
- Kolkata Metro: दुर्गापूजा में कोलकाता मेट्रो देगी…
- पूजा से पहले एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ ने 5 साल…
- Kolkata Rain Alert: बंगाल में बारिश का कहर, अगले कुछ…
- Kolkata Durga Puja: इस बार बस से कर सकेंगे…
- कोलकाता: 2024 के तीसरे क्वार्टर में आवासनों की…
- Kolkata Durga Puja: दुर्गापूजा से पहले सब्जियों की…
- Puja Special Train: हावड़ा-सियालदह में बढ़ाए गए टिकट…
- Kolkata Heavy Rain Alert : पूजा के दौरान जमकर बारिश…
- Durga Puja 2024 : पूजा से पहले बेतरतीब चलायी जा रही…
- West Bengal: बंगाल में रेल दुर्घटना, मालगाड़ी के 5…
- मुंबई बारिश का तांडव: स्कूल बंद, यातायात ठप्प, शहर…
- थिरकना है सबसे अच्छा व्यायाम, रखे आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान
- Kolkata Vegetable Price Hike : दुर्गापूजा से पहले…
- Kolkata Metro: दुर्गा पूजा में कोलकाता मेट्रो से…