दुर्गापूजा से पहले पार्वती को मिला बिछड़ा परिवार

वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब और पुलिस के प्रयास से घर वापसी
Lost Woman Reunites with Family in Kolkata Before Durga Puja
बेटी के पास पहुंची बिछड़ी पार्वती
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गापूजा से ठीक पहले 67 वर्षीय पार्वती मल्लिक को उनका खोया हुआ परिवार वापस मिल गया है। पिछले दो महीनों से एक सरकारी होम में रह रही पार्वती अब अपनी छोटी बेटी पूजा के साथ मध्यमग्राम स्थित घर लौटने की तैयारी कर रही हैं।

हैम रेडियो और पुलिस की संयुक्त पहल से मिली सफलता

कोलकाता के एक सरकारी होम से अनुरोध मिलने के बाद वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब के सचिव अंबरीष नाग विश्वास के नेतृत्व में तलाश शुरू हुई। हैम रेडियो प्रतिनिधि दिवस मंडल ने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप स्थित सीतारामपुर गांव में स्थानीय लोगों को तस्वीर दिखाकर उनके मायके का पता लगाया। इसके बाद पार्वती के भतीजे से संपर्क कर उनके पारिवारिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की गई।

मानसिक तनाव और गुमशुदगी के बाद सुखद अंत

तलाक के बाद पार्वती अपनी बेटियों से जुड़ी रही थीं। कुछ समय पहले मध्यमग्राम में छोटी बेटी के घर रहने के दौरान वह अचानक लापता हो गई थीं। पुलिस ने उन्हें कोलकाता की सड़क से बरामद कर अस्पताल पहुंचाया और बाद में अदालत के निर्देश पर होम भेजा था। महालया से ठीक पहले इस पुनर्मिलन से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने प्रशासन व हैम रेडियो का आभार व्यक्त किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in