कोलकाता-बांग्लादेश मैत्री एक्सप्रेस रद्द

कोलकाता-बांग्लादेश मैत्री एक्सप्रेस रद्द
Published on

रद्द ट्रेनों का पूरा किराया वापस किया जाएगा
कोलकाता : बांग्लादेश की स्थितियों कारण रेलवे की ओर से कोलकाता बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है। निम्नलिखित मैत्री एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं : 13108 कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस 22/07/2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली। 13107 ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस 23/07/2024 को ढाका से रवाना होने वाली। 13109 कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस 23/07/2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली।
टिकट किराये का रिफंड : इस विषय में पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि पूरा टिकट किराया निम्नलिखित शर्तों के अधीन वापस किया जाएगा। रिफंड केवल कोलकाता के विशेष टिकट काउंटरों पर ही किया जाएगा। खोए हुए टिकटों के लिए कोई रिफंड नहीं किया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के लिए, पीआरएस कार्य समय के दौरान टिकट का पूरा किराया वापस कर दिया जाएगा। कोई टीडीआर जारी नहीं किया जाएगा। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा अत्यंत खेदजनक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in