

कोलकाता : Kolkata समेत पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच अब तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कोलकाता में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई इलाकों में बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, Bay of Bengal से आ रही भारी नमी के कारण West Bengal में तूफानी मौसम के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। समुद्र के ऊपर फिलहाल 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
दक्षिण बंगाल के कई जिलों—हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया—में 60 से 70 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी शनिवार तक जारी रहेगी।
वहीं उत्तर बंगाल के Darjeeling, Jalpaiguri, Kalimpong, Alipurduar और Cooch Behar जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जो सोमवार तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। हालांकि, रविवार से हवाओं की रफ्तार में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। इस बीच, शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।