कोहली के शतक व रोहित-राहुल के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने बनाए 349 रन

राहुल ने 56 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रोहित ने 51 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जड़े।
कोहली के शतक व रोहित-राहुल के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने बनाए 349 रन
Published on

रांचीः भारतीय टीम ने विराट कोहली (135 रन) के 52वें शतक तथा रोहित शर्मा (57 रन) और केएल राहुल (60 रन) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कोहली ने 120 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और सात छक्के जड़े।

राहुल ने 56 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रोहित ने 51 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन ने दो दो विकेट झटके।

गायकवाड़ और वॉशिंगटन नहीं चले

कोहली के शतक तक पहुंचने के पहले भारत ने चार विकेट गंवा दिये थे। चार नंबर पर आये ऋतुराज गायकवाड़ और पांच नंबर पर आये वॉशिंगटन सुंदर ज्यादा कुछ नहीं कर पाये। गायकवाड़ ने आठ जबकि सुंदर ने 13 रन बनाये।

भारत का सौ रन 13.3 ओवर में पूरा हो गया। भारत के सौ रन के दौरान कोहली और रोहित का बल्ला खूब गरजा है। कोहली ने अपने रनों में चार छक्के और चार चौके लगाये हैं जबकि रोहित पांच चौके और तीन छक्के भी लगाये। हालांकि रोहित को एक जीवन-दान भी मिल चुका है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर भारत को बल्लबाजी के लिए बुलाया

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वन डे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे है। यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि रुतुराज गायकवाड़ को भी एकादश में मौका मिला है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in